Tuesday, June 12, 2018

Specialist vs generalist घमासान के बीच लेटरल एन्ट्री


धूल फाँकते द्वितीय प्रशासनिक आयोग की रिपोर्ट के कुछ पन्नों को पलट कर सरकार ने अनुसंशित लेटरल एंट्री का प्रयोगात्मक परीक्षण शुरू क्या किया ,हल्ला मच गया चहुँओर .ऐसा प्रतित हुआ मानो हमारे संप्रभुता में किसी ने घुसपैठ कर दिया हो। शोर तो ऐसा है जैसे कि हमने इससे पहले लेटरल एंट्री प्राप्त लोगो को देखा ही न हो और वो ऐलियन हों।
 असल बात ये है कि आम लोग और ताकतवर ias लॉबी को लगता है कि सिविल सेवा की तैयारी और उसमें सफल व्यक्ति को सभी तरह का ब्रह्म ज्ञान हो आता है,उनसे अच्छा काम कोई कर ही नही सकता। हाँ,काफी क्षेत्र के लिए ये सच भी हो सकता है पर कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमे विशेषज्ञ होना आवश्यक है,.......पर अहम का क्या करें।
ये भी एक सत्य है कि जिनका upsc क्लियर नही होता उनमे भी विद्वता होती है साहब। देश भर एवम विदेशों   में सरकारी ,निजी और सरकार प्रायोजित रिसर्च इंस्टीट्यूट ,रेलवे, IIT's ,नवरत्न ,महारत्न कंपनी, भारतीय इंजीनियरिंग सेवा आदि में कार्यरत भारतीय  अधिकारी ias अफ़सर नही हैं पर राष्ट्र सेवा में उनका सहयोग और योगदान उल्लेखनीय है ।
क्या आईएएस अधिकारी ही मात्र संयुक्त सचिव की योग्यता रखते हैं??? विशेषज्ञ संस्थाओं में काम कर रहे लोग सरकार के उन विभागों,प्रभागों जिनमे इनकी विशेषज्ञता काम आ सकती है में नियामक पद पर हों तो क्या ये किसी ias अफसर से ज्यादा प्रभावी नही होंगे?
पर क्या करें ताक़तवर आईएएस लॉबी इसे अपना बपौती समझते आएं हैं और राजनीतिक दल  ..क्या मज़ाक है। उन्हें तो बस कोई मुद्दा चाहिए हल्ला मचाने का,उनमे इतनी ना समझ बाकी है ना विवेक और अगर है भी तो विरोध के नाम पर सब भाड़ में जाये।किसी आयोग को बनाना और फिर उसके सुझावों को भुला देना हमारी राजनीतिक फिदरत जो रही है।

खैर ,देश -विदेश से भारतीय विशेषज्ञ भारत आये जैसे मनमोहन सिंह ,मंटेक सिंह अहलवालिया, रघुराम राजन सरीखे लेटरल एंट्री और राष्ट्र निर्माण में सहयोग किया।
आईएएस लॉबी और आम जन को ये सोचना चाहिए कि विशेषज्ञता लंबे बक्त में आती है अतः आईएएस अधिकारी कुछ वक्त के लिए सेवा से लैटरल exit लें और  विशेषज्ञ संस्थाओं में काम कर अपने योग्यता बढ़ाएं ।फिर पूरा मैदान हक़ से आपका ना कि जिद और "हम अधिकारियों पर विश्वास नही"जैसे कुतर्कों से।क्योंकि विश्वास तो सब का हक़ है ना की मात्र आपका।

और हां....अति महत्वपूर्ण जैसे,रक्षा,वित्त,विदेश, गृह जैसे कई  आपके विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए इन व्यवस्था से अलग रखे गए हैं।अतः विलाप की जगह संघर्ष करें,अहम को त्याग राष्ट्र निर्माण में सभी के सहयोग को स्वीकार करें।